नागेंद्र झा महिला काँलेज के महज कुछ ही दूरी पर दिन के एक बजे हुई मोटरसाइकिल की चोरी ,प्राथमिकी दर्ज ,पुलिस जांच मे जुटी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय के सामने से एक मोटरसाईकिल (BR07AH-3853)की चोरी दिन के एक बजे हो गयी हैं। इसे लेकर बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरुआ गांव निवासी राम बिनोद सिंह के पुत्र रूपेश कुमार सिंह ने लहेरियासराय थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी हैं।
रूपेश ने थाना मे दिये आवेदन मे कहा हैं कि द्वितीय पाली की परीक्षा को लेकर वह मोटरसाइकिल से अपनी भतीजी के साथ नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय पहुंचे और भीड़ अधिक रहने के कारण मजार के बगल झोपड़ी के पास मोटरसाइकिल हीरो होंडा ग्लेमर (BRO7AH-3853)लगाकर पैदल कॉलेज तक गये। रूपेश अपनी भतीजी को कॉलेज के गेट के अंदर छोड़कर आयें तों देखा उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब हैं। रूपेश ने अगल बगल के लोंगों से पूछताछ की लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिला। इसके बाद रूपेश ने थाना को सूचना दिया और लिखित शिकायत की। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने उक्त आवेदन पर प्राथमिकी (60/25)दर्ज कर लिया हैं।
यहां बता देना जरूरी हैं कि मजार के बगल मे सड़क किनारे दर्जनों झुग्गी -झोपड़ी बनी हुई हैं और इन झुग्गी झोपड़ी मे रहने वाले लोग संदिग्ध हैं। मुहल्ले के लोंगों मे इन सभी से भय का माहौल बना रहता हैं।