जमुई के सिमुलतला थाना क्षेत्र में एक मर्डर हुआ है। मंगलवार दोपहर को सिमुलतला-झाझा मुख्य मार्ग स्थित कटोरवा ब्रिज के पास एक 50 साल के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के हाथों को मोबाइल चार्जर और गमछे से बांधा गया था। गले में भगवा रंग का गमछा मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले व्यक्ति को बंधक बनाया गया और फिर गला घोंट कर हत्या की गई। शव पर तेजधार हथियार से किए गए हमले के निशान भी मिले हैं।
अधेड़ का मर्डर हुआ है।
घटनास्थल के पास मिले टायरों के निशान
घटनास्थल के पास फोर व्हीलर के टायरों के निशान मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को वाहन में लाकर यहां फेंक दिया गया। सिमुलतला थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस जघन्य अपराध ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
