मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने लहेरियासराय थाने का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश ।
मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने लहेरियासराय थाने का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश ।
मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने लहेरियासराय थाने का किया निरीक्षण ,दिये कई निर्देश
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
लहेरियासराय थाना का मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया ,निरीक्षण उपरांत थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, परि० पुलिस उपाधीक्षक, पु०नि० सह थानाध्यक्ष लहेरियासराय एवं थाना के अन्य पदाधिकारी / कर्मी उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर एवं भवन का अवलोकन किया गया साथ ही निम्न पंजियों क्रमशः- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, दागी पंजी, गिरोह पंजी इत्यादि का निरीक्षण किया गया एवं रख रखाव की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए :-
FIR /थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने ,आगामी सरस्वती पूजा को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई।
थाना में संधारित सभी तख्ती एवं पंजी को अद्यतन रखने ,सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने,वारंटी की गिरफ्तारी ,त्वरित गति से लम्बित कांडो का निष्पादन की दिशा में वारंट, इस्तिहार,कुर्की का निर्देश दिया गया।इस दौरान महिला हेल्प डेस्क संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।