दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी ने फ़हराया तिरंगा

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा समाहरणालय में जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा पूर्वाह्न 10:25 बजे झंडोत्तोलन किया गया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी,नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार दास,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था राकेश कुमार रंजन,अपर समाहर्त्ता आपदा सलीम अख्तर,अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस चांदनी सिंह,वरीय उप समाहर्ता पदाधिकारीगण सहित सभी पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित थे।