बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

दस्तक7मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

गणतंत्र दिवस समारोह अनुमंडल के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान झंडोतोलन कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं,अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक पर धर्मेंद्र सिंह,बिरौल व्यवहार न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम नरेश महतो,अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ उमेश कुमार भारती, अवर निबंधन कार्यालय में निबंधन पदाधिकारी हरिशंकर सुमन,अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुनि महफूज आलम,थाना में थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जे.के कॉलेज में प्रधानाचार्य सुर्य नारायण पांडेय, अधिवक्ता संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा,देश के विभिन्न हिस्सों में निजी स्कूलों और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर, अनुमंडल के नागरिकों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। उन्होंने देश के संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और देश के विकास में योगदान देने के लिए संकल्प लिया।