जिला सचिवालय में एसपी से मिलने के लिए पहुंचा परिवार।
हरियाणा के करनाल में शिव कालोनी की एक महिला ने अपने पड़ौस के ही कुछ लोगों पर उसके कपड़े फाड़ने व मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों में चार लड़के और तीन महिलाएं शामिल है। इन लोगों बीच बचाव करने वालों को भी धमकी दी कि अगर किसी ने गवाही दी तो उसको भी घर से उठवा देंगे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के साथ भी सेटिंग की है। पुलिस भी मेरे बेटे को धमकी दे रही है कि तुझे सीआईए में ले जाकर अंदर ठोक देंगे। पीड़िता का आरोप है कि वह जहां भी जाती है, उसकी कोई भी सुनवाई नहीं होती।
जिला सचिवालय में पहुंचकर जानकारी देती पीड़ित महिला सुमन।
दो नंबर का काम करते है आरोपी पीड़िता सुमन का आरोप है कि आरोपी दो नंबर का काम करते है और ढोंगी बाबा बनकर लोगों को लुटकर पैसा लेकर आते है। उनकी लड़कियां भी इसी तरह का काम करती है। आरोपी मुझे करीब छह-सात महीने से परेशान कर रहे है। इतने दिन पहले कोई हाथापाई नहीं हुई थी, लेकिन कल यानी 26 जनवरी को आरोपियों ने हाथापाई व मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस वाले हमारी कोई बात नहीं सुन रहे, सिर्फ आरोपियों की ही गवाही ले रहे है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस को पैसे खिलाए हुए है।
शासन और प्रशासन तक लगाई गुहार सुमन का कहना है कि वह एसपी कार्यालय में भी गई थी और करनाल के विधायक से भी मिली थी, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं हुआ। आरोपी बदमाशी कर रहे है और मोहल्ले के सारे लोगों को दबा देते है। पीड़िता ने बताया कि पहले आरोपी ढांड गांव में रहते थे, वहां पर भी इसी तरह की हरकते करते थे, लेकिन वहां पर ग्रामीणों ने इनको पीट कर भगा दिया।
पुलिस थाने में जाती हूं तो पुलिस वाले कहते है कि मैं तुम दोनों मां-बेटो का चालान काट दूंगा। पुलिस वाले हमारे को दो-तीन घंटे थाने में बैठाकर रखते है, जबकि आरोपियों को बुलाते ही नहीं। एसपी साहब से मिली थी तो एसपी साहब ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया और पुलिस वालों से भी बातचीत की। अब उनके बीच क्या बातचीत होती है, इसका पता नहीं।
