जमुई में किउल-जसीडीह रेलखंड पर एक रिटायर्ड सैनिक के साथ नशा खुरानी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरा के सुकुलपुरा निवासी उमेश शंकर शुक्ला जमुई पुलिस लाइन में डायल-112 की टीम में ज्वाइन करने जा रहे थे। इसी दौरान नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उन्हें निशाना बनाया।

गिरोह के सदस्यों ने उमेश के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उनका सारा सामान लूटकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में उमेश को जीआरपी के जवानों ने जमुई रेलवे स्टेशन से बरामद किया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उमेश शंकर शुक्ला को नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है।
उमेश शंकर शुक्ला रिटायर आर्मी के जवान है। जिसका डायल-112 जमुई की टीम में चयन हुआ था। जिसको लेकर शनिवार की सुबह वह अपने घर आरा से जमुई पुलिस लाइन के लिए निकले थे। तभी किउल – जसीडीह रेलखंड पर नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसके खाने में नशा मिलाकर खिला दिया और उसका सारा सामान लेकर फरार हो गया।

नशे की हालत में जीआरपी के जवानों ने उसे जमुई रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। ​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जमुई रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज देव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उमेश शुक्ला आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम राधेश्याम शुक्ला है। वे सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद जमुई में डायल-112 की टीम में चयनित हुए थे। शनिवार की सुबह अपने नए पद पर ज्वाइन करने के लिए निकले थे।