डीएमसीएच परिसर के नर्स छात्रावास के सामने मिली लाश की पहचान हो गई हैं। मृतक इसी परिसर के फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ रहता हैं और चुन -बिछ कर खाता हैं। इस घटना से आक्रोशित लोंगों ने नाका 6स्थित सड़क को जाम कर जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। हालांकि सूचना पाकर बेता ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी ने लोंगों को समझाते हुये सड़क जाम हटाया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । मृतक की पहचान कप्लेश्वर मंडल के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई हैं।
मृतक की माँ ने पुलिस को बताया हैं कि उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या की हैं।
इधर ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या की गई हैं या अन्य कारणों से सुमन की मौत हुई हैं।हालांकि सुमन के चेहरे समेत कई जगहो पर कटे के निशान हैं।

बता दें कि डीएमसीएच परिसर में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गइ हैं। लाश को देखने से पता चल रहा हैं कि उसकी हत्या की गई हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और ऐसा लग रहा हैं कि चाकूबाजी हुई हैं।
यह घटना बेता ओपी के डीएमसीएच परिसर में हुई हैं। आज तड़के डीएमसीएच परिसर के लोग जब बाहर घूम रहें थे तो लाश को देख अचंभित रह गये। देखते ही देखते लोंगों की भीड़ जुट गई। कई लोग लाश को देख तरह तरह की बातें करने लगे। फोटो देखने से पता चलता हैं कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं हैं। माथे पर कटे का निशान हैं। बताया जा रहा हैं कि नर्स क्वाटर के ठीक बगल की यह घटना हैं।