मद्य निषेध की टीम ने वैशाली पुलिस की मदद से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी की हैं। इस दौरान एक कंटेनर ,तीन पीक अप और चार लोंगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

मद्य निषेध विभाग पटना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में लदा शराब हाजीपुर की और से गुजर रहा हैं। इसी सूचना पर मद्य निषेध की टीम ट्रक को पीछा कर रही थी और जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली की ट्रक को बिदुपुर थाना के किसी क्षेत्र में लगाया गया हैं।

मद्य निषेध विभाग पटना की टीम ने बिदुपुर थाने को सूचित किया। इसी बीच मद्य निषेध विभाग के को सूचना मिली कि मथुरापुर गांव के पास कंटेनर खड़ी हैं। मद्य निषेध और बिदुपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ट्रक को खाली कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान कंटेनर के साथ तीनों पीक अप को भी पुलिस कब्जे में लेकर थाने लाई हैं। बताया जा रहा हैं कि चार लोग भी पकड़े गये हैं। घटना देर रात की हैं। पुलिस कानूनी प्रक्रिया में लगी हैं। पकड़े गये लोंगों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। पुलिस जानने का प्रयास कर रही हैं कि शराब किसका हैं। इस शराब को कहां से लाया जा रहा था और किसके यहां जा रहा था।

स्थानीय पुलिस कर्मियों ने बताया कि पकड़े गये ट्रक हरियाणा नंबर का HR68A-9229,एवं पीक अप BR09H-5696,BR06G-6682एवं एक और हैं।