डीएमसीएच परिसर में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। लाश को देखने से पता चल रहा हैं कि उसकी हत्या की गई हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और ऐसा लग रहा हैं कि चाकूबाजी हुई हैं। खबर लिखे जानें तक कोई भी पुलिसकर्मी घटना स्थल तक नहीं पहुंची हैं।


यह घटना बेता ओपी के डीएमसीएच परिसर के नर्स क्वाटर के सामने हुई हैं। आज तड़के डीएमसीएच परिसर के लोग जब बाहर घूम रहें थे तो लाश को देख अचंभित रह गये। देखते ही देखते लोंगों की भीड़ जुट गई। कई लोग लाश को देख तरह तरह की बातें करने लगे। लाश के फोटो को देखने से पता चलता हैं कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं हैं। पेंट जो पहने हुआ हैं वह भी फटा हुआ हैं।माथे पर कटे का निशान हैं। बताया जा रहा हैं कि नर्स क्वाटर के ठीक बगल की यह घटना हैं।पोस्टमार्टम के बाद ही इस मौत का पता चल सकता हैं।

बेता ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी को फोन कर घटना के बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।