पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहें कार्यक्रम “ऑपरेशन मुस्कान “के तहत दरभंगा पुलिस ने भी चोरी या गुम हुये 42मोबाईल को बरामद किया हैं। यह जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने प्रेस को दी हैं। उन्होंने बताया हैं कि गुम हुये या चोरी हुये 42धारकों को चिन्हित कर उनका मोबाईल लौटा दिया गया हैं। नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने बताया कि बिरौल थाना 11,कुशेश्वरस्थान थाना 7,कमतौल एवं लहेरियासराय थाना चार -चार ,सदर और बहादुरपुर थाना 3-3,भाल पट्टी और बहेड़ी थाना 2-2,घनश्यामपुर थाना और मब्बी ओपी एक एक मोबाईल बरामद किया हैं।
उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में सिटी एसपी के अलावे बिरौल लहेरियासराय सदर नगर बहादुरपुर भालपट्टी कमतौल घनश्यामपुर कुशेश्वरस्थान बहेड़ी मब्बी के ओपी अध्यक्ष /थानाध्यक्ष के अलावे तकनीकी शाखा के पूजा कुमारी राम बाबू राय राजीव रंजन एवं सीआईटी के राहुल कुमार शामिल थे।