लाश के अंतिम संस्कार को लेकर उपद्रवियों ने मचाया बवाल ,कई वाहन हुये क्षतिग्रस्त ,डीएम ,एसएसपी ने संभाला मोर्चा ,सिटी एसपी और एसडीपीओ ने भी उपद्रवियों को खदेड़ा ,लाश का हुआ अंतिम संस्कार।
कमतौल थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि इस थाना क्षेत्र के धर्मपुर मालपट्टी गांव में शव के अंतिम संस्कार को लेकर एक पक्ष ने उपद्रव मचा दिया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर पथराव किया हैं वहीं कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं इस बात की जानकारी जब जिला के आलाधिकारियों को हुई तो डीएम एसएसपी सिटी एसपी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस दौरान कई थाने की पुलिस भी वहां पहुंची थी। बताया जा रहा हैं कि अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोंगों को यह कहते हुये दाह संस्कार करने से मना कर दिया कि यह पुरखों की जमीन हैं यहां लाश का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। उपद्रवियों ने कहा कि लाश को अन्यत्र जलाकर दाह संस्कार करो। यह कहते हुये सभी के साथ मारपीट करने लगे। रोड़ेबाजी करने लगे। यही नहीं मुखिया के गाड़ी को जला दिया गया। हरिहर पूर्वी पंचायत के मुखिया ने बताया कि श्री कान्त की मौत होने के कारण उसे जलाने के लिये उस श्मशान भूमि पर लोग गये थे जहां पहुंचे लोंगों के साथ अभद्रता की गई। इस दौरान पहुंची स्थानीय थाना एवं स्थानीय लोंगों पर रोड़े फेंके गये इस कारण कई को चोटें आई हैं। डीएम एसपी सिटी एसपी एवं सदर डीएसपी के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया हैं। यही नहीं प्रशासन की मौजूदगी में दाह संस्कार संपन्न कराया गया हैं।
इस घटना के बाद इलाके के लोंगों में आक्रोश हैं।
कुछ लोग तो यह कह रहें हैं कि मुखिया के बुल्लेट गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया हैं वहीं सीओ गौतम कुमार की गाड़ी के साथ तोड़ फोड़ की गई हैं। उपद्रवियों ने प्रेम महतो का पीक अप अशोक महतो का टेम्पो एवं घरों के आगे लगी कई वाहनों को पीट पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। यही नहीं कई घरों में घुसकर मारपीट एवं आग लगाने का प्रयास किया गया। डीएम ,एसएसपी ,एसडीओ ,समेत अन्य अधिकारियों के गाड़ी पर भी हमला करने का प्रयास उपद्रवियों ने किया लेकिन डीएम एसएसपी खुद उपद्रवियों से मोर्चा लेने की कमान संभाली और उसे खदेड़ा गया फिर मामला शांत हुआ और मृतक के लाश को जलाया गया।
बताया जा रहा हैं कि जमीन को लेकर विवाद हैं इस कारण यह घटना हुई हैं।
इधर डीएम ने मौके पर पुलिस और मजिस्ट्रेट को तैनात करने का निर्देश दिया हैं। कई थाने की पुलिस वहां केम्प भी कर रही हैं।
दरभंगा शहर में जाम की समस्या से आखिर कौन दिलायेगा मुक्ति ,जवाबदेही किसकी ?लोग पूछ रहें हैं सवाल ,किसके आदेश से सड़कों पर सज रही दुकानें ,और कौन वसूल रहा हैं बट्टी ?
42लोंगों के चेहरे पर आई मुस्कान ,चोरी अथवा गुम हुये 42मोबाईल हुये बरामद।”ऑपरेशन मुस्कान” की अनोखी पहल से लोंगों की जगी उम्मीदें ?