दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिये ठोस कदम उठाया हैं। उन्होंने कहा हैं कि दोषियों के विरुद्ध जांच में अगर मामला सत्य पाया जाता हैं तो चरित्र प्रमाण पत्र ,पासपोर्ट से संबंधित कागजात एवं जो लोग सरकारी सुविधा का लाभ उठा रहें हैं उनके विरुद्ध शख्त कारवाई की जाएगी।
एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि मब्बी ओपी के शिवधारा और कमतौल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मालपुर गांव में उपद्रवियों द्वारा उपद्रव मचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई हैं। इन दोनों मामले में कुल 21लोंगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं जिसमें 13 लोग मब्बी ओपी के दर्ज मामले में गिरफ्तार हुये हैं। वहीं आठ लोंगों की गिरफ्तारी कमतौल थाना पुलिस ने की हैं। शिवधारा मामले में कुल 70लोंगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
एसएसपी ने कहा हैं कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और जो अफवाह फैलाने की कोशिश करें उसकी सूचना तुरंत ही थाना पुलिस या वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दें। एसएसपी ने कहा कि दोनों घटनाओं में पुलिस सीसीटीवी केमरा को खंगाल रही हैं।उन्होंने कहा कि कई मोबाइल धारक भी विडिओ बनाए हुये होंगे ऐसे विडिओ को स्थानीय लोग पुलिस को उपलब्ध कराने की चेष्टा करें ताकि एक भी उपद्रवी बच नहीं पाये। दोनों जगहों पर हुई इस घटना में पुलिस के साथ साथ आम लोग भी जख्मी हुये हैं। गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
इस दोनों घटनाओं के घटनास्थल को देखने से यह प्रतीत होता हैं कि अचानक इतने रोड़े -पत्थर आखिर वहां कहाँ से चले आये ?कहीं यह घटनाएं प्रायोजित तो नहीं हैं या ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिये रोड़े पत्थर पहले से जमा कर रखें तो नहीं जाते ताकि घटना करने के लिये यह रोड़े पत्थर उनका हथियार बन सके। आप सड़क पर अक्सर जब रोड़ा पत्थर खोजेंगे तो नहीं मिलेगा हाँ घर बनाने वाला गिट्टी जरूर मिलेगा।लेकिन सड़कों पर ईट के टुकड़े ज्यादा ही मात्रा में दिखाई पड़े हैं।

इस पूरे मामले को पुलिस बारिकी से जांच कर रही हैं जल्द ही बचे उपद्रवियों की गिरफ्तारी होगी।