दीपक कुमार। गायघाट

सिंहवाड़ा में बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह से ही महादेव के भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। अहले सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालू पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। प्रखंड के सभी शिवालयों में सुबह से ही भीड़ दिखी। सावन की तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र में भक्ति का माहौल दिखा। मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई।बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवारी के मौके पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा में तत्पर नजर आए।