दो पक्षों के बीच उत्पन्न मारपीट एवं रोड़ेबाजी के मामले में एसएसपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट कहा हैं कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा हैं कि दुर्गा मंदिर के पास झंडा गाड़ने को लेकर यह विवाद हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचकर मामला शांत कराया। स्थानीय शांति समिति की बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि कतिपय कारणों से अफवाह फैलाकर
रोड़ेबाजी की घटना हुई। उन्होंने कहा कि सूचना पाकर सिटी एसपी और एसडीपीओ वहां पहुंचकर मामला शांत कराया। वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। दोनों पक्षों और पुलिसकर्मीयों को चोटें आई हैं। एसएसपी ने कहा हैं कि अफवाहों से आम लोंगों को बचना हैं। उन्होंने कहा हैं कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।