बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव में हुई तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने तकरीबन पूरी कारवाई पूरी कर ली हैं। जहां चार बदमाशों के घर इश्तेहार चपकाकर उसके घरों की कुर्की जब्ती की कारवाई के लिये कदम बढ़ा चुकी हैं वहीं समस्तीपुर के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके दो शूटरों को रिमांड पर लाने के लिये तैयारी कर रही हैं। न्यायालय के प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इन दोनों शूटरों को दरभंगा पुलिस पूछताछ में लेगी। बताया जाता हैं कि दोनों शूटर शराब कांड के आरोप में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया हैं। इसमें कल्याणपुर थाना क्षेत्र के घोर नगर निवासी गुलशन कुमार उर्फ टाईगर एवं इसी गांव के बगलगीर सत्यम उर्फ त्यागी हैं। पुलिस सूत्र बताते हैं कि हत्या के दिन करीब आधा दर्जन शूटर थे जिसने गोली चलाई थी। पुलिस इन शूटरों को भी खंगाल चुकी हैं लेकिन बताया जा रहा हैं कि ये तीनो शूटर फरार चल रहें हैं। एसएसपी द्वारा गठित एसआईटी की टीम बारीकी से इस पूरे हत्याकांड में अनुसंधान कर रही हैं। जिन चार बदमाश के घर इश्तेहार चपकाया गया हैं उसके बारे में बताया जा रहा हैं कि सभी नेपाल में हैं लेकिन दरभंगा पुलिस उसके पीछे काम कर रही हैं। त्यागी और टाईगर के रिमांड पर लेने के बाद दरभंगा पुलिस पूरे मामले से ही पर्दा उठा सकती हैं और यह उपलब्धि पुलिस के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। वैसे इस पूरे प्रकरण से करीब करीब पर्दा उठ ही चुका हैं। चालक कुंदन सिंह और एक आरोपी को पुलिस ने लाइनर की भूमिका में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।