जनदाहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।
वाहन चेकिंग के दौरान दो देशी कट्टा ,चार जिंदा कारतूस सहित दो अपराधकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।वैशाली एसपी रविरंजन कुमार के निर्देश पर जिला में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं इसी चेकिंग के दौरान पुलिस को यह उपलब्धि मिली हैं।
पकड़े गये अपराधकर्मियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही हैं। यही नहीं पुलिस पकड़े गये अपराधियों का इतिहास खंगालने में जुट गई हैं।
जनदाहा थानाध्यक्ष पकड़े गये अपराधियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही हैं। इन दोनों के आपराधिक इतिहास को जुटाने में भी लगी हैं। मुजफ्फरपुर जिला में कल हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में हुई तीन लोंगों की हत्या के बाबत भी पूछताछ कर रही हैं।

दो बदमाश गिरफ्तार

पकड़े गये अपराधियों के बारे में पुलिस ने कहा कि पकड़े गये अपराधी पानापुर सिलौट गांव के अनिल सिंह का पुत्र बादल कुमार एवं मुकेश प्रसाद के पुत्र अंशु कुमार हैं।