मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी स्कूल के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चलाई इस दौरान तीन लोंगों की मौत हो गई वहीं दो लोंगों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं जिनकी हालत गंभीर हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही तीन बॉडीगार्ड के साथ अपने वकील सैयद क़ासिम हुसैन के घर गये थे। दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी आये और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। पहले प्रॉपर्टी डीलर फिर वकील पर गोली चलाई। जबाबी फायरिंग जब बॉडीगार्ड करने लगे तो उनपर भी दनादन फायरिंग अपराधियों ने शुरू कर दी। इसमें एक गार्ड निजामुद्दीन को पकड़कर अपराधियों ने उसे खींचते हुये कई गोलियां दागी ,वहीं बचाव करने आये एक और गार्ड पर गोली चलाई। इस कारण दो गार्ड समेत प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। एक बॉडीगार्ड एवं वकील को भी गोली लगी हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों की हालत गंभीर हैं।


स्थानीय लोंगों ने इस घटना की सूचना जब एसएसपी को दी तो एसएसपी राजेश कुमार ,सिटी एसपी अरविन्द प्रसाद सिंह ,नगर एसडीपीओ राघव प्रसाद पूर्वी एसडीपीओ मनोज पाण्डॆ समेत कई थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। एसएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना करते हुये अपराधियों के धर पकड़ के लिये एसआईटी टीम का गठन कर दिया हैं। एसआईटी की टीम अपराधियों को पकड़ने के लिये प्रयास कर रही हैं। पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी को खोज रही हैं। पुलिस ने आशुतोष शाही ,बॉडीगार्ड राहुल और निजामुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया हैं। तीसरे गार्ड ओंकार नाथ सिंह एवं वकील क़ासिम का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। घटना शुक्रवार के देर शाम की हैं।