मधुबनी जिले के झंझारपुर से एक बड़ी खबर आ रही हैं।स्टेट बेंक से चार लाख रुपये निकालकर आ रहें एक शिक्षक के मोटरसाइकिल की डिक्की से अपराधी जबरन रुपये लेकर फुर्र हो गया और शिक्षक देखते रह गये।फुलपरास थाना क्षेत्र के सुग्गा पट्टी गांव निवासी शिक्षक राजेश कुमार राय ने इस घटना को लेकर झंझारपुर थाना में आवेदन दिया हैं। झंझारपुर थानाध्यक्ष ने इस मामले में प्राथमिकी (133/23)दर्ज करते हुये अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।
दिये आवेदन में शिक्षक राजेश का कहना हैं कि वह राजकीय मध्य विद्यालय अमोजा में शिक्षक हैं। शिक्षक राजेश ने कहा हैं कि झंझारपुर स्थित स्टेट बेंक से चार लाख रुपये निकालकर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में एक थैले में डालकर रख दिया जिस थैले में पहले से चार हजार रुपये ,एटीएम ,अन्य शिक्षकों के पासबुक ,चेक ,आधारकार्ड आदि थे। उन्होंने कहा कि डिक्की में पैसा रखकर आगे बढ़े और थाना चौक से पहले गाड़ी खड़ी कर एक दुकान से समान लेने लगे। इतने में एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी मेरे डिक्की को खोलकर पैसे भरे बेग को लेकर भागने लगा। उन्होंने कहा कि में और मेरे सहयोगी सुभाष कुमार सिंह उस अपराधी का पीछा किये लेकिन वह तेजी से मोटरसाइकिल चलाकर भाग गया।
थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने कहा कि इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया हैं। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज देखने के लिये पुलिस प्रयास कर रही हैं।