दरभंगा के वीआइपी रोड स्थित अल्लपट्टी मछली मार्केट से रंगदारी को लेकर एक मामला सामने आया हैं। पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी के नेतृत्व में मछली बाजार के कई सदस्यों ने एसएसपी को आवेदन देते कहा हैं कि रंगदारी को लेकर एक रंगदार 50हजार रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा हैं ,रंगदार कह रहा हैं कि अगर 50हजार रुपये की रंगदारी नहीं दोगे तो अंजाम बुरा होगा। दिये आवेदन में कहा गया हैं कि दोनार मुहल्ला के गौरी दास का पुत्र प्रमोद कुमार दास द्वारा राम वृक्ष सहनी के पुत्र विनोद सहनी के मछली बाजार के काउंटर नंबर दो की तोड़ फोड़ की जिससे उसका करीब बीस हजार का नुकसान हुआ। मछली बाजार के कई सदस्यों का आरोप यह भी हैं कि एक सप्ताह पूर्व मछली बाजार में सुबह सात बजे गोली चलाकर धमकी दी गई थी कि इस मार्केट से पचास हजार रुपये की रंगदारी मिलनी चाहिये ?पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी के नेतृत्व में गये मछली बाजार के सदस्यों ने कहा कि विनोद सहनी वहां के अध्यक्ष हैं इस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हैं। दिये आवेदन में यह भी जिक्र हैं कि इससे पूर्व पप्पू सहनी के साथ घटना घटी थी जिसे लेकर लहेरियासराय थाना में मामला 310/22दर्ज हैं।
इधर आरोपी प्रमोद से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।