लिच्छवी ट्रेन से कटकर हुई एक महिला की मौत के मामले में एसपी ने किया उदभेदन ,बेग छीनकर भाग रहें अपराधी को पकड़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर कट गयी थी महिला ,युवक गिरफ्तार ,सामान बरामद ,48घंटे के भीतर कर दिया पूरे मामले से पर्दाफाश। पुरस्कृत किये गये एसआईटी के सदस्य।
लिच्छवी ट्रेन से कटकर सोनी की हुई मौत के मामले में मुजफ्फरपुर के रेल एसपी ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया हैं। सोनी की मौत भगवानपुर और सराय रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से गिरने के दौरान रेल से कटकर हो गई थी। दरअसल ट्रेन में सवार एक अपराधी डिब्बे में बैठे पेसेन्ज़र सोनी का पर्स एवं मोबाईल लेकर भाग रहा था ,पीछा करने के दौरान सोनी ट्रेन से गिर गई और रेल से कटकर मौत हो गई। इस मामले में रेल 18 जुलाई को रेल थाना मुजफ्फपुर में यू डी कांड 30/23 दर्ज किया गया था। रेल एसपी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुये रेल डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया। एसआईटी की टीम ने 48घंटे के भीतर पूरे मामले से पर्दा उठाते हुये उस अपराधी को सभी सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। गिरफ्तार अपराधकर्मी वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत रतनपुरा बिथोलि गांव निवासी स्व जालिम महतो के पुत्र विकास चौहान (23)हैं। इसके पास से सोनी के लूटे गये बेग और रखें सामान की बरामदगी पुलिस ने कर ली हैं।
यू डी कांड से केस बदला
एसपी ने इस यू डी कांड के आये अनुसंधान के बाद इस कांड को परिवर्तित करते हुये मुजफ्फरपुर रेल थाना में धारा 304/379/356एवं 34भादवि के तहत 243/23कांड संख्या दर्ज किया हैं।
तीन रेल पुलिस को एसपी ने किया निलंबित।
इस पूरे घटनाक्रम में उक्त गाड़ी के मार्गरक्षण डयूटी में प्रतिनियुक्त पीटीसी 486,सत्येन्द्र राम पीटीसी 593 दिलीप कुमार एवं पीटीसी अंकुर कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया हैं।
मृतिका के सभी सामान बरामद
पुलिस ने मृतका के पर्स ,उसमें रखें पायल 2जोड़ी ,पायल 4,गले का चेन एवं नथिया सोने जैसा ,रियलमी कंपनी का मोवाइल एवं 1100रुपया बरामद कर लिया हैं।
रेल एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत।
छापेमारी दल में शामिल रेल उपाधीक्षक 1के अतनु दत्ता ,समस्तीपुर रेल उपाधीक्षक नवीन कुमार ,मुजफ्फरपुर के रेल थानाध्यक्ष पुअनि दिनेश कुमार साहू ,सअनि जितेंद्र कुमार ,पीटीसी प्रदीप कुमार सिंह ,सिपाही प्रियरंजन कुमार ,नीतीश कुमार ,संदीप कुमार एवं महिला सिपाही प्रियंका कुमारी समेत सभी को पुरस्कृत करने की बात एसपी ने कहा हैं। यह घटना लिच्छवी ट्रेन से हुई थी।