अगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34अग्निशामक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया हैं। बिहार के अलग अलग जिलों में इस गाड़ियों को आवंटित किया गया हैं।
इस गाड़ियों को जिले में आने के बाद अग्नि शामक विभाग को और भी नई ताकत मिलेगी। हालांकि हर जिले में अग्निशामक वाहन उपलब्ध हैं लेकिन बहूत पुरानी हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी देख रेख के कारण वाहन की दशा अच्छी हैं।
कई शहरों के गलियों में बड़ी वाहन नहीं घुस पाते हैं इस कारण सरकार ने कई थानों में छोटी

अग्निशामक गाड़िया पूर्व में उपलब्ध करायी थी इस कारण यह संकीर्ण गलियों में भी घुस जाती हैं और बहूत जल्द आग पर काबू पा लेती हैं। लेकिन अब बड़ी गाड़ियों की हुई बढ़ोतरी से अग्निशामक पुलिस को और राहत मिली हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34नई गाड़िया विभिन्न जिलों में उपलब्ध कराकर यह संदेश दें दिया हैं कि सरकार हर समय नागरिकों की सेवा में तत्पर हैं।