विश्वविद्यालय थाना की पुलिस लगातार नशेबाज और शराब कारोबार से जुड़े शातिर की धर पकड़ में लगी हुई हैं इसी का नतीजा हैं कि कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा हैं जिस दिन शराब कारोबारी नहीं पकड़े जाते हो।
इसी कड़ी में विश्वविद्यालय की पुलिस ने एक कार में लदे भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ कारोबार से जुड़े युवक को धर दबोचा हैं वहीं दो अलग अलग मामलों में अपहृत लड़की को भी बरामद कर लिया हैं।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मी सागर मुहल्ला से अपहृत लड़की श्याम साह के पुत्री को बरामद कर लिया गया हैं।

वहीं दूसरी और उन्होंने कहा कि कर्पूरी द्वार से अपहृत लड़की सरोज झा की पुत्री को भी उन्होंने बरामद कर लिया हैं।
इधर उन्होंने बताया कि शराब मामले में आज सुबह ही हुंडई कार DL8CJ-8722पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने गाड़ी रोककर उसकी तालाशी ली गई। उस कार से दस बोरा नेपाली शराब जिसमें 1500बोतल नेपाली सोफिया शराब की बरामदगी पुलिस ने की हैं। यह शराब कुल 450लीटर हैं।
इस मामले में मधुबनी जिला के जयनगर निवासी विजय सिंह के पुत्र मनी कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि सभी के विरुद्ध न्यायसंगत कारवाई की जा रही हैं।
