वैशाली जिला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं। अपराध की योजना बना रहें अपराधियो को पुलिस ने धर दबोचा हैं वहीं कुछ अपराधी फरार हो गये हैं जिसे पकड़ने के लिये पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गाछी में कुछ अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रही हैं। इस बात की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और गाछी को चारों तरफ से घेरने का प्रयास किया। इस दौरान चार अपराधी गिरफ्तार हुआ लेकिन तीन अपराधी फरार हो गये। इन अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन ,चार जिंदा कारतूस एवं चार मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया हैं। वैशाली एसपी रविरंजन कुमार ने पुष्टि करते हुये कहा कि फरार तीन अपराधियों के गिरफ्तारी के लिये पुलिस की छापेमारी जारी हैं।