बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव के निकट हुई तिहरे हत्याकांड के मामले में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस की दबिश बढ़ती जा रही हैं।
अगर ये बदमाश पुलिस के समक्ष या न्यायालय में आत्मसमपर्ण नहीं करते हैं तो इनके घर की कुर्की जब्ती की कारवाई पुलिस बहूत जल्द कर देगी।बहेड़ी पुलिस ने न्यायालय से इश्तेहार लेकर चारों बदमाशों के घर इश्तेहार चपका दिया हैं।
जिन बदमाशों के घर इश्तेहार चपकाया गया हैं उसमें पतौर ओपी क्षेत्र के पतौड़ गांव निवासी हरिवल्लभ राय के पुत्र प्रजेश कुमार राय उर्फ टून टून राय उर्फ परदेसिया ,बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझोल गांव निवासी जय चंद्र ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर ,हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र चंदन सिंह एवं बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी स्व देब नारायण सिंह के पुत्र विजय वर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह का नाम शामिल हैं।

