बीडीओ क­टरा ने कार्यभार संभाला, परिचय लिया

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

नवनियुक्त बीडीओ डां शशि प्रकाश ने कटरा प्रखंड कार्यालय में योगदान कर कार्यभार संभाल लिया। बीडीओ के योगदान के बाद बीडीओ डां शशि प्रकाश ने संपूर्ण ‌प्रभार का आदान-प्रदान किया। योगदान के बाद बीडीओ ने कार्यालय कर्मियों के साथ एक औपचारिक मुलाकात कर एक-दूसरे का परिचय लिया। कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रखंड वासियों को लाभ दिलाना होगा। मौके पर दर्जनो लोग उपस्थित थे।