बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री तिवारी ने जेजे एक्ट के अनुसार बच्चो को समुचित मदद करने हेतु सभी सहायक को यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया की बच्चो की मदद करने के लिए सभी हितग्राहियों के साथ साथ सामाजिक संगठनो को एक साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक के मुख्य उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए प्रयास के जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार झा इसका मुख्य उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बाल यौन शोषण के शोषितों के लिए सपोर्ट पर्सन के नामित करने के लिए दिए गए आदेश के आलोक में जानकारी साझा करना था।
बैठक में पोक्सो की विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या, श्रम अधीक्षक किशोर कुमार झा, चीफ लीगल ऐड प्रकाश, प्रयास सोसाइटी से जीतेन्द्र कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
