मजदूर की झांसी में ट्रैन से गिरकर मौत
कानपुर: झांसी रेल मार्ग पर पूंछ क्षेत्र में बिहार का एक युवक सिकंदराबाद में मजदूरी करने जा रहा था. इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से गिर गया. मजदूर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मोंठ सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है.बिहार के जनपद पश्चिमी चंपारण, थाना पिपरासी के ग्राम मंझरिया निवासी 30 बर्षीय राजकुमार पुत्र रामअवध अपने साथी मंजेश और करन कुमार के साथ गोरखपुर से ट्रेन में सवार होकर सिकंदराबाद मजदूरी करने जा रहा था. वह ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था. जैसे ही पूंछ थाना क्षेत्र में रेलवे गेट के नजदीक पहुंचा, वैसे ही अचानक वह चलती ट्रेन से गिर गया. इस दौरान राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे चेक करते ही मृत घोषित कर दिया.
बिहार : बिहार से सिकंदराबाद मजदूरी करने जा रहा था युवक, ट्रेन में पैर फिसलने से मौत
बिहार से सिकंदराबाद मजदूरी करने जा रहे मजदूर की झांसी में ट्रैन से गिरकर मौत हो गई. मजदूर अकेला अपने परिवार का सहारा था. पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है.
सूचना पर पहुंची पूंछ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के साथी करन कुमार ने बताया, कि मृतक राजकुमार के तीन बेटे करन, अर्जुन और राहुल हैं. पत्नी का नाम ज्योति देवी है. राजकुमार बहार जाकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण- पोषण करता था. वह अकेला परिवार का सहारा था. शुक्रवार को वह घर से निकला था. गोरखपुर से वह सिकंदराबाद मजदूरी करने जा रहा था. जैसे ही ट्रे्न पूंछ थाना पहुंची उसी दौरान गेट पर बैठकर सफर कर रहे राजकुमार की गिरकर मौत हो गई.
