एक युवक को गला दबाकर कर दी गई कथित हत्या ?पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

 कुशेश्वरस्थान दरभंगा :

तिलकेश्वर थाना के बुढ़िया सुकराती गांव में रविवार को आपसी विवाद में एक युवक को गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतक उक्त गांव के नन्दे सदा के पुत्र महादेव सदा (18 वर्ष) है। घटना की सूचना पर पहुंचे तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार  मौके पर पहुंचने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि मृतक के पिता नन्दे सदा के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसी गांव के दीपो सदा पिता मधुकर सदा सहित चार लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में नामजद लोगों पर घर में घुसकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रहे हैं। इधर मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि 5-6 दिन दीपो सदा रात में मेरे घर पर आकर कहा कि तुम्हारे बेटा नागो सदा के केश में गवाही दिया है। इसलिए जब कभी मौका मिलेगा हम उसे जान से मार देंगे। इतना कहते हुए मेरे भैंस खोलकर लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि उसी रात गांव के विद्यालय पर कैम्प कर रहे पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन कैम्प के पुलिस कोई कार्रवाई नहीं किया। जिससे उन लोगों का मनोबल बढ़ता गया। इधर उन लोगों के बार बार जान से मार देने की धमकी से डर हम सभी परिवार गांव से पलायन करने के उद्देश्य से रविवार को घर पर अपने दुसरे एवं चौथे पुत्र महावत सदा व छोटू कुमार को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य एवं मवेशी लेकर नदी के पार वाले बुढ़िया सुकराती टोला चले गए। इसी दौरान मौका पाकर दीपो सदा,राम चन्द्र सदा सहित चार लोगों ने मिलकर मेरे घर आकर महावत के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर भाग गया। इस घटना की सूचना मेरे पड़ोसी कृष्ण यादव मोबाइल फोन पर बताया कि तुम्हारे बेटा को हत्या कर दिया है। सूचना मिलते ही हम सभी परिवार वापस घर आए तो महावत को घर में मृत पाया। घटना के बाद से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है। मां पूनम देवी का रो रो कर बूरा हाल हो गया है। मृतक चार भाई में दूसरे नंबर पर था। मृतक का परमानपुर में एक सप्ताह पूर्व शादी की बातचीत तय हुआ था। नवंबर में शादी की तिथि तय हुआ था। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि नामजद लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।