केंद्र के भाजपा गठबंधन की सरकार पर कई गंभीर आरोप,

सरकार ने मोबाइल रिचार्ज में बेतहाशा वृद्धि कर अडानी और अंबानी को मालामाल कर रहा है:सीपीएम जिला सचिव

 कुशेश्वरस्थान  दरभंगा:

कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजतन पासवान स्मृति भवन परिसर में सीपीएम अंचल कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी नेता ललितेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप भगत ने केंद्र के भाजपा गठबंधन की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने मोबाइल रिचार्ज में बेतहाशा वृद्धि कर अडानी और अंबानी को मालामाल कर रहा है। खाद्य सुरक्षा योजना में लोगों को आधार सिडिंग के नाम पर छटनी किया जा रहा है। जिससे गरीबों को जीना मुश्किल होता जा रहा है। बिहार में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना,शौचालय निर्माण जैसे कई कल्याणकारी योजना बंद है। बिहार की नीतीश सरकार भी केंद्र के नक्शे कदम पर चल रही है। बिहार में कबीर अन्त्येष्टि,पारिवारिक लाभ,कन्या
विवाह जैसे कई महत्वपूर्ण योजना बंद है। बिहार से पलायन रुक नहीं रहा है।
मनरेगा में मजदूरों को कम नहीं मिलता और खेती घाटे का सादा होता जा रहा है। बिहार में बांसगीत कानून,बंटाईदारी कानून,सीलिंग कानून फेल है। बिहार में महा जंगल राज कायम है। हर रोज हत्या,अपहरण,बलात्कार,छिनतैय,बैंक लूट की
घटना आम हो गई है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की आवश्यकता पर बल दिया पार्टी के जिला कमेटी सदस्य
ललितेश्वर पासवान ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छूटे हुए बुजुर्गों
को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने,छूटे हुए परिवारों को राशन कार्ड देने,कन्या विवाह,कबीर अंत्योष्टि,पारिवारिक लाभ, मनरेगा में मजदूरों
को काम,किसानों को खेती में सब्सिडी और फसल के लाभकारी दाम की एमएसपी का गारंटी कानून लागू करने सहित कई स्थानीय सामाजिक एवं ज्वलंत समस्या को लेकर आगामी 29 अगस्त को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड व अंचल कार्यालय पर प्रस्तावित आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन एवं हिसाब दो आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अनुज यादव ने कार्यकर्ताओं को आगामी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जन संगठनों का दरभंगा जिला मुख्यालय में प्रस्तावित रैली तथा 12 अगस्त को स्वर्गीय विजयकांत ठाकुर के छठी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि संकल्प सभा में अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। मौके पर पहुंचे सत्यनारायण राय, सागर राय,हरे राम शर्मा,लाल चौपाल, सोनेलाल सदा,कमल चौपाल,विद्यासागर सदा, केदार पासवान,रामसेवक पासवान,रंजीत राय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।