नुनु ठाकुर ने दिलीप जायसवाल से मिलकर दी बधाई ।
दिल्ली/
बिहार सरकार के राजस्व और भूमी सुधार मंत्री विधान परिषद सदस्य आदरणीय डॉ.दिलीप जायसवाल को बिते गुरुवार के दिन एक और नई जिम्मेदारी के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए गए। उनके पदभार ग्रहण करते ही शुभचिंतकों में हर्षोल्लास से भर गया। वहीं उनके दिल्ली आगमन पर बिहार बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनु व समाजसेवी ईं आरके जायसवाल ने मिलकर पुष्प गुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दिया। औपचारिक मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए नए अध्यक्ष महोदय उन्होंने कहा कि जब हमें भूमि सुधार का कार्य भार दिया था तब हमें यहां कि कार्य कलापों को लेकर मन चिंतित थी। लेकिन हम किसी भी हिम्मत पर यहां के कार्य कलापों को जिम्मेदारी के साथ निष्ठा पूर्वक ठिक करने कि ठान ली है और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि अब और नई जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिया गया है। इसके तहत सभी कार्यकर्ताओं को अनुरोध के साथ साथ अगाह करता हूं कि सभी अपनी जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक निभाएं और जनता-जनार्दन के समझ अपने कर्तव्यों का पालन करें। मालूम हो कि डॉ.जायसवाल बिहार सरकार में पहले ही कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सभी के चहेते तो हैं ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई कठोर कदम भी उठाए हैं। सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ दिलीप जायसवाल की लोकप्रियता सूबे में बड़ी तेजी से फैली है। अपनी कर्मठता व बेबाक बातों के कारण लोगों के चहेते बने हुए हैं।

