बिहार विधानसभा चुनाव-2025′ में भाजपा अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और विरोधियों का राजनीतिक मंसूबा पूरी तरह से धराशायी होगा। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे–डॉ.दिलीप जायसवाल।

बिरौल/दरभंगा

बिहार सरकार के राजस्व और भूमी सुधार मंत्री विधान परिषद सदस्य डॉ.दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी श्री अरूण सिंह द्वारा जारी किए गए संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी कर सुचित किया गया।
गौरतलब हो कि डॉ.जायसवाल बिहार सरकार में पहले ही कई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए सभी के चहेते तो हैं ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध कई कठोर कदम भी उठाए हैं। सीमांचल के गांधी कहे जाने वाले डॉ. दिलीप जायसवाल की लोकप्रियता सूबे में बड़ी तेजी से फैली है। अपनी कर्मठता व बेबाक बातों के कारण बिहार के लोगों सहित युवाओं के चहेते बने हुए हैं। इनके द्वारा किशनगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की संचालक के मद्देनजर बिहार के कई जिलों में जीवन वरदान के रूप में साबित हो रहा है साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा देकर बिहार ही नहीं देश विदेश के छात्र छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के कार्य क्षेत्र मे लागातार सफलता के साथ कर रहे।
उनके बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने कि खबर फैलते ही बधाई देने बालों कि लागातार तांता लगी हुई है।जिसमें पूर्व सांसद व लोकसभा प्रतिनिधि रामा देवी, एमएलए पवन जायसवाल, एमएलए ललन कुमार, किसान मोर्चा के नुनु ठाकुर, सांसद आर पी मंडल, वैश्य महासभा के संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितीश मिश्रा, डॉ. शिव कुमार, समाजसेवी ईं आरके जायसवाल,डॉ.अरविन्द कुमार, डॉ राजभूषण चौधरी, दिनेश कुमार कामत,अध्यक्ष युवा मोर्चा अजितेश जायसवाल,विधायक संगीता कुमार,अधिवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,अधिवक्ता दिनेश गुप्ता, सदस्य विपिन जायसवाल,अम्रितांस जायसवाल, सांसद संजय जायसवाल,अशोक कुमार चौधरी, निवेदिता सिंह,संजीव भगत,डॉ.अरविन्द वर्मा, शिवशंकर भारती,संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह,विधायक स्वर्णा सिंह,श्रवण चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों की बधाई लगातार जारी है। वहीं डॉ.दिलीप जायसवाल ने हमारे सहयोगी ईं आरके जायसवाल से बातचीत में कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिहार भाजपा की सांगठनिक जिम्मेदारी देने के लिए देश के कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं और पार्टी आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरने के लिए व अपने जीवन एक क्षण-क्षण समर्पित करने का वचन देता हूं। साथ ही कहा कि बिहार भाजपा को सफलता के सातंवे आसमान पर लेकर जाना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत ‘बिहार विधानसभा चुनाव-2025’ में भाजपा अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और विरोधियों का राजनीतिक मंसूबा पूरी तरह से धराशायी होगा। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।