48 परिवादियों की समस्याओं की फरियाद को अधिकारियों ने सुना ,संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश।

 दरभंगा :/

जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित जिले भर से आए परिवादियों से अपर समाहर्ता विभागीय जाँच कुमार प्रशांत ने समस्यायों को सुना और समाधान किया यही नहीं  संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन के लिए पत्र को अग्रसारित किया। अपर समाहर्ता ने परिवादियों की शिकायतों को खुद भी त्वरित निष्पादन किया  तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों,मोबाइल के माध्यम से निर्देश दिया। जनता दरबार में लगभग 48 आवेदन आए जिसमें कई समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया। जिलाधिकारी जनता के दरबार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,शिक्षा विभाग,ग्रामीण विभाग,गृह विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं खान एवं भू-तत्व विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक पवन कुमार,आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।