बच्चों को खेल में रुचि दिलाने के उदेश्य से जनसुराज की ओर से चल रहा हैं वॉलीबाल प्रतियोगिता 

दरभंगा /

जनसुराज की ओर से 23 जुलाई 2024 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रांगण में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार चौधरी रजिस्ट्रार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।

खेल प्रतियोगिता के पहले दिन दरभंगा जिले के पांच टीम को  शामिल किया गया हैं।इस प्रतियोगिता में कुल दरभंगा एवं मधुबनी जिला के 25 टीम शामिल होंगे आज प्रथम शुभारंभ के अवसर पर कुंवर सिंह कॉलेज दरभंगा वर्सेस केवटी लहबार के बीच शुभारंभ किया गया। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम में जनसुराज के जिला अध्यक्ष बिल्टू साहनी सभापति सुरेंद्र मोहन यादव, शोएब अहमद खान एवं समीउल्लाह खा समीम का विशेष योगदान रहा।साथ ही इस खेल समारोह के उद्घाटन के अवसर पर मनोज कुमार झा धर्मेंद्र कुमार झा अमीर हैदर जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी मुमताज अंसारी विप्लव चौधरी यादि उपस्थित थे।ज्ञात हो कि इस तरह का आयोजन जनसुराज के द्वारा युवा वर्ग में खेल के स्पर्धा को बढ़ाने के लिए पूरे बिहार में किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी का टीम राज्य स्तरीय टीम के साथ उनकी प्रतियोगिता खेलेगी।21 तारीख से 27 तारीख तक चलने वाली प्रतियोगिता में दरभंगा मधुबनी एवं समस्तीपुर के वॉलीबॉल में अपनी अभिरुचि रखने वाले टीम ने  भाग लिया हैं। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कामनी झा एवं राजश्री की भूमिका सराहनीय रहा इस कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में दर्शको की उपस्थिति हुई।

खेल प्रतियोगिता में कुलसचिव डॉ॰अजय कुमार पंडित उप खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा भी मौजूद थे।