जीतन सहनी हत्याकांड के पूरे प्रकरण को बारीकी से पुलिस ने किया था पर्दाफाश ,हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद ,रिमांड पर लिये गये आरोपियों ने खोला राज
जीतन सहनी हत्याकांड के पूरे प्रकरण को बारीकी से पुलिस ने किया था पर्दाफाश ,हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद ,रिमांड पर लिये गये आरोपियों ने खोला राज
जीतन सहनी हत्याकांड के पूरे प्रकरण को बारीकी से पुलिस ने किया था पर्दाफाश ,हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद ,रिमांड पर लिये गये आरोपियों ने खोला राज
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा पुलिस के काफी जद्दो -जहद के बाद जीतन सहनी हत्या के मामले में सफलता मिल गयी हैं। सूत्रों का कहना हैं कि हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं,हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई हैं।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई इस हाई प्रोफाईल घटना के बाद पुलिस की नींद उड़ गई थी लेकिन महज चंद घंटे के बाद पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया था लेकिन हत्या में प्रयुक्त चाकू के नहीं मिलने से पुलिस पेशोपेश में थी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में लिये गये आरोपियों के द्वारा पुलिस के समक्ष तरह -तरह का बयांन दिया जा रहा था और हत्या में प्रयुक्त चाकू का सुराग नहीं मिल रहा था इस कारण कई जनप्रतिनिधि भी अपने अपने तरीके से पुलिस पर दबाव बना रहें थे । दो दिन पहले जीतन सहनी हत्याकांड के अभियुक्त मों काजिम ,सितारे ,छोटे लहेरी एवं मों आजाद को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया था और विशेष अनुसंधान के टीम द्वारा पूछताछ की जा रही थी। इसी पूछताछ के बाद दरभंगा के पुलिस को चाकू के बाबत जानकारी मिली। देर रात पुलिस की टीम ने घटना स्थल पहुंचकर चाकू की तालाश शरू की , सूत्रों की माने तो हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया हैं । चाकू के बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली हैं। इस घटना के जांच में शामिल सभी पुलिसकर्मी /पदाधिकारियो ने दिन रात पसीना बहाते हुये पूरे घटना क्रम के साक्ष्य को इकट्टा कर मामले से पर्दा हटा दिया हैं।हालांकि अबतक पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही हैं।हालांकि स्थानीय ग्रामीण दबे जुबान में कह रहा हैं कि चाकू की बरामदगी हो गयी हैं।इस मामले में कुछ देर पहले एसएसपी कार्यालय से पुष्टि हो गई हैं कि रिमांड पर लिये गये अभियुक्तों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुड़ा को बरामद कर लिया हैं।