शराब के साथ जब्त नमक के मामले में प्रमंडलीय उपायुक्त जांच करने पहुंचे दरभंगा ,कहा कि सभी बिंदुओं पर की जा रही हैं बिन्दुवार जांच ?छापेमारी टीम में शामिल सभी कर्मी /पदाधिकारियों से मांगा गया हैं लिखित रूप से ब्यान ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
दस्तक 7में छपी खबर का असर दिखने लगा हैं ?लगातार चार दिनों तक खबर छापने के बाद पूरे महकमे के पदाधिकारियों में जिज्ञासा जगी और जांच करने प्रमंडलीय आयुक्त दरभंगा पहुंचे।
मद्य निषेध विभाग के प्रमंडलीय उपायुक्त ने मंगलवार को जब्त नमक मामले की जांच करने दरभंगा स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शराब के साथ जब्त नमक मामले में कई कर्मियों /पदाधिकारियों से पूछताछ की हैं और इस मामले में सभी को अपना ब्यान लिखित रूप से देने का निर्देश दिया हैं। जानकारी के अनुसार मद्य निषेध के संयुक्त आयुक्त बिहार पटना के निर्देश पर इस मामले की जांच करने वें दरभंगा पहुंचे हैं।
पत्रकारों ने पूछे कई सवाल
पत्रकारों की टीम ने जब उनसे पूछा कि जब्त नमक के मामले में अब तक क्या कारवाई हुई हैं तो प्रमंडलीय उपायुक्त दीनबंधु ने बताया कि कांड संख्या 491/24 के मामले में 16जुलाई 24को शराब की बड़ी खेप ,नमक के बोरे के साथ विभाग की टीम ने पकड़ी थी। शराब को नमक के बोरी के पीछे छुपाकर लाया गया था।
उपायुक्त ने कहा कि मीडिया में छपी खबरों के आलोक में की जा रही हैं जांच
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मीडिया में कुछ विडिओ ,फोटो के साथ खबर छपी थी। उन्होंने कहा कि खबर के आलोक में इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया था।लेकिन जांच को प्रमुखता से नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित आई ओ एवं छापामारी दल में शामिल सभी कर्मी /पदाधिकारी से लिखित ब्यान लिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि इन सभी से पूछताछ भी की गई हैं,इनके लिखित बयांन के बाद विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिन जिन बिंदुओं पर सवाल हैं उन-उन बिंदुओं से सभी को अवगत कराया गया हैं।
प्राथमिकी में जब्त नमक के बोरे की संख्या को दर्शाया नहीं जाना ,जांच का विषय
मद्य निषेध विभाग के उपायुक्त ने कहा कि प्रमुख बिंदु हैं कि शराब और नमक को जब्त करने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी में शराब की बरामदगी को दर्शाया गया लेकिन नमक के बोरे के बारे में संख्या को दर्शाया नहीं गया ,हाँ खराब बोरे की नमक मात्र लिखा गया हैं। विडिओ में यह भी दिख रहा हैं कि बोरा जहां तहां बिखरा पड़ा था। उन्होंने इन सारी बिंदुओं को लेकर लिखित रूप से छापेमारी दल में शामिल कर्मी /पदाधिकारी को अपना बयांन दर्ज कर देने को कहा हैं। पत्रकारों ने सवाल किया कि बारह चक्का ट्रक से नमक कैसे पीक -अप पर लाद दिया गया ,पुलिस लिखा स्कार्पियो पर कैसे बोरा लादा गया ?पत्रकारों ने सवाल यह भी किया कि पुलिस निरीक्षक बता रहें हैं कि 280बोरा नमक बरामद हुआ हैं।
उपायुक्त दीनबंधु ने कहा कि प्राथमिकी में नमक के बोरे की संख्या को नहीं दर्शाना उनके मंशा से अवगत होना हैं। उन्होंने कहा कि जीतने भी बिंदु हैं उन सभी बिंदुओं पर लिखित रूप से ब्यान दर्ज कर देने को कहा गया हैं ,इस ब्यान के आने के बाद ही वरीय पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाएगा।
मद्य निषेध विभाग के संयुक्त आयुक्त ने मामले में लिया संगान ,प्रमंडलीय उपायुक्त को सौंपा जांच
यहां बता दे कि दरभंगा जिला के मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने भी स्वीकार किया था कि लापरवाही तो हुई हैं लेकिन उनके द्वारा न्यायसंगत कारवाई नहीं किये जानें से चर्चा का विषय बन गया कि कहीं मामले को रफा -दफा तो नहीं कर दिया गया ?लेकिन मद्य निषेध विभाग के संयुक् आयुक्त कृष्ण कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये निष्पक्ष जांच का जिम्मा प्रमंडलीय उपायुक्त दीनबंधु को दिया। प्रमंडलीय उपायुक्त ने इस छापेमारी में शामिल सभी कर्मी /पदाधिकारियों से पूछताछ कर अपना ब्यान दर्ज कर देने के लिये कहा हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कारवाई तय हैं ?





