सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का सेवा कर मानवता का दिया परिचय
सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का सेवा कर मानवता का दिया परिचय
सेवा संस्थ के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का सेवा कर मानवता का दिया परिचय
कुशेश्वरस्थान , दरभंगा /
मिथिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुशेश्वरस्थान में सावन के प्रथम सोमवारी को जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था के कार्यकर्ताओं ने सेवा कर मानवता का परिचय दिया।
संस्था के राहत शिविर में निःशुल्क शुद्ध पेयजल,शर्वत,नींबू पानी,बिस्कुट,चाय एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराए गए। शिविर में डॉ0 राहुल कुमार के नेतृत्व विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा शिव भक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं दी गई। राहत सेवा शिविर में इलाज के लिए पहुचने वालो में,दूधपूरा निवासी,सुपौल निवासी राजकुमार राय,सलोना के चाँदनी देवी,ताजपुर के नीलू देवी,हसनपुर के राजू कुमार,किसनपुर रंजन कुमार,दरभंगा के बिक्की कुमार कुमार एव सोनवर्षा के सन्तोष साह सहित सौ से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया गया।श्रद्धालुओं के थकान दूर करने के लिए उनके पैरों पर ठंडा और गर्म पानी देने का व्यवस्था शिविर में किया गया था। शिविर में संस्था के पूर्व सचिव अमित पौद्दार,कोषाध्यक्ष हेप्पी कानोडिया,गोविंद कुमार पौद्दार,बमबम चौपाल,सौरभ कुमार,चंदन चौपाल,ललित नारायण कुमार उर्फ मिश्रा जी,गौरव कुमार आयुष,केशव,सहित संस्था के अनेकों कार्यकर्ता ने श्रद्धालुओं के सेवा करने में बढ़चढ़ कर भाग लिया।