सावन की पहली सोमवारी के दौरान कुशेश्वरस्थान बाबा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ ,एसडीओ एवं डीएसपी ने खुद थामा कमान ,5लाख से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक।

कुशेश्वरस्थान/

उत्तर बिहार के बाबा धाम नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सोमवार की अहले सुबह 3 बजे प्रधान पूजा के बाद बाबा की पट खोल दिया गया और उस समय से महिला एवं पुरुषों श्रद्धालुओ की पूजा अर्चना दोपहर विश्राम तक अवतर रूप से जलाभिषेक जारी रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से देर रात 12 बजे से ही बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने सभी पुलिस कर्मियो को चिन्हित स्थानों पर पहुचने का निर्देश दिया और देर रात से मंदिर के गर्ववृह सहित अन्य जगहों का जायजा लेते रहे ।

एसडीपीओ खुद मंदिर के गर्ववृह का कमान संभाल रखे थे और बीच बीच मे मंदिर एवं अन्य स्थानो पर लगे सिसिटीभी कैमरे के मॉनिटर पर निगरानी करते दिखे। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने भोलेनाथ की जलाभिषेक किया। इस बीच ॐ नमः शिवाय, हर हर बमबम बोल बम बोल बम तथा जय कुशेश्वरनाथ के जयकारों से कुशेश्वरस्थान शिवनगरी गूंज रहा था। न्यास समिति के सदस्यों ने श्रद्गाकुओ को सुरक्षा एवं सतर्कता का निर्देश माइकिंग के जरिये देते दिखे। इससे पूर्व कभी भी सावन के पहली सोमवारी में श्रद्गाकुओ की ऐसी भीड़ नही दिखी गयी थी। जानकारों की माने तो कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा दशक एसएच 56 बन जाने से खगड़िया,भागलपुर, अररिया,बेगूसराय सहरसा सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों के श्रद्गाकुओ के आने से भिड़ में इजाफा हुआ है। वही जलाभिषेक के दौरान मधुबनी जिले के लखनपट्टी, के अन्नू देवी, धवोलिया , नेहा कुमारी, नालंदा के पंकज कुमार, , विनीत कुमार, । अनुपम कुमारी, प्रवीण साहु, ताजपुर से मिक्की कुमारी, पड़ोसी देश राजविराज नेपाल से कंचन कुमारी ने बताया कि बाबा बैजनाथ धाम में सावन में बाबा की जलाभिषेक करने में मंदिर में अर्घा लगा हुआ है और बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में बाबा की जलाभिषेक करने के लिए गर्ववृह में बाबा की जलाभिषेक होती है। शिवनगरी में आये श्रद्धालु की भीड़ धवोलिया पूल से मंदिर तक लगभग लग्भग एक किलोमीटर महिला की लंबी लाइन जबकि पारो से लेकर शिवनगरी मंदिर तक 3 किलोमीटर की लंबी लाइन लगी हुई थी। कोई दंडप्रणाम देते तो कोई नाचते झूमते बाबा की नगरी पहुँचते । तपिस भड़ी धूप को लेकर श्रद्गलुओ के कठिनाई न ही उसको लेकर स्थानीय व्यवसाय द्वारा सड़क पर पानी पटा रहा था ताकि श्रद्गलुओ को धूप से राहत मिले। शिवनगरी में बड़े वाहनों को प्रवेश पर रोक लगाया गया था इसको लेकर दर्जनो चिन्हित स्थानों पर बास बल्ले की बैरेकेन्ट लगया गया और दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात थे। साथ ही आधे दर्जन चिन्हित स्थानों पर मेडिकल की टीम लगाया गया।

न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती मंदिर एवं मंदिर के मुख्य द्वार पर डटे हुए थे तो वही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह गर्ववृह के प्रवेश द्वर पर तौनात थे और बारी बारी से महिला एवं पुरुषों को प्रवेश कराया जा रहा था। तथा मंदिर के मुख्य द्वार पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ,तथा कुशेश्वरस्थान के बीडीओ एवं न्यास समिति के सचिव बिमल चंद्र खा थे। मंदिर के पूर्वी द्वर पर मेडिकल टीम में डॉ० ज्ञानेश पाठक मौजूद थे । इधर बाबा कुशेश्वर सेवा संस्था की ओर से अस्मा पूल के पास टेन्ट लगाकर पानी, चाय, मेडिकल टीम के द्वरा श्रद्गाकुओ को सुविधा दे रहे थे । वही नियंत्रण कक्ष मंदिर के मुख्य द्वार पर बनाया गया जहाँ एसडीओ उमेश कुमार भारती, पूर्वी बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु, कुशेश्वरस्थान बीडीओ ललन कुमार चौधरी, सीओ गोपाल पासवान मैजूद थे।