जन सुराज प्रखंड समिति सदस्यों की बैठक 25 जुलाई को। बैठक संगठन के आगामी कार्यों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा करेगी, ताकि संगठन की कार्यक्षमता और प्रभावी नेतृत्व को मजबूती प्रदान की जा सके।

बिरौल/दरभंगा

जन सुराज अभियान को और भी अधिक ऊर्जा और दिशा देने के लिए अनुमंडल स्तर की एक विशेष बैठक का आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा। जिसमे बिरौल और गौड़ाबौराम प्रखंड के सभी पदाधिकारी और सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कर बैठक को सफल करेंगे। जन सुराज बिरौल के सभापति दुर्गा कांत झा ने इसके लिए विधिवत सूचना जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यह बैठक का स्थान जन सुराज कार्यालय बिरौल के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। जिसका समय दोपहर 04 बजे निर्धारित की गई है। उनके द्वारा जारी किए गए सूचना में कहा है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 जुलाई 2024 को पटना में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की तैयारी करना है। यह बैठक संगठन के आगामी कार्यों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा करेगी, ताकि संगठन की कार्यक्षमता और प्रभावी नेतृत्व को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हमारे नेता प्रशांत किशोर जी भी उपस्थित रहेंगे, जो पार्टी की घोषणा 2 अक्टूबर को करने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित और ऊर्जा से भर देंगे। सभापति दुर्गा कांत झा ने जन सुराज के बिरौल और गौड़ाबौराम प्रखंड के सभी पदाधिकारी, सदस्यों को इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठन के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि आपकी उपस्थिति और सहयोग इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी।