चाकूबाजी में दो युवक जख्मी ,दो आरोपित हिरासत में

दरभंगा :

शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आयकर चौराहे पर चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए है। घटना रविवार देर शाम साढ़े आठ से 9 बजे के9 बीच की हुई है। जख्मी दोनो युवकों की शिनाख्त लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो मिल्लत कालेज मोहल्ला निवासी कमरान अहमद खान के पुत्र इकरान अहमद खान (22) और जुल्फिकार हसन के पुत्र वकार हसन (20) के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि जख्मी दोनों युवक आयकर चौराहे पर बर्गर खा रहे थे। इसी दौरान लहेरियासराय के खान चौक बोली पोखर निवासी नेयाज खान, नवाज खान ,सरफराज खान एवं फरहान अहमद खान ,काबिज खान सहित अन्य आठ से दस लोग ने घेरकर मारपीट करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान चाकू व बंदूक के वट से वार पर इकरान और वकार जख्मी हो गये ।इस दौरान 112 की पुलिस मौके पर पहुच कर झगड़ा को छूराने का भी प्रयास किया लेकिन मारपीट होते रहा ।खून से लहुलुहान दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है। जिनका गंभीर स्थिति में उपचार चल रहा है। इस मामले की पुष्टि करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि जा रही हैं।