बढ़ते अपराध व जीतन सहनी हत्याकांड को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च

दरभंगा /

 दरभंगा : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला गया है.प्रतिरोध मार्च राजद,कांग्रेस और वामदल समेत सभी विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर विरोध जताते नजर आए और नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे.अध्यक्षता कर रहे राजद जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों बेखौफ हो गए हैं.कही भी लोग सुरक्षित नहीं हैं.बिहार की पुलिस क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रही है जिस कारण दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ जिले में भी बढ़ता जा रहा है.लगातार हो रहे वारदात से बिहार सहित जिले के लोग सहमे हुए हैं.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं.राजद,कांग्रेस और वामदल के नेता व कार्यकर्ता लहेरियासराय समाहरणालय के पास स्थित धरना स्थल से शुरू होकर लोहिय चौक होते हुए नेहरू स्टेडियम के पास मार्च पहुँचकर सभा मे तब्दील हो गया.धरना स्थल से सभी दलों के नेता डीएम कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा प्रतिरोध मार्च में शामिल राजद नेता ललित यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री काबू नही कर पा रहे है.इसी बढ़ते हुए अपराध का नतीजा है कि विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर मे अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस मामले में भले ही दरभंगा पुलिस उद्भेदन करने का दावा कर रही है लेकिन अभी तक सही गुनाहगारों तक पुलिस नही पहुँच सकी है.प्रतिरोध मार्च में राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव,मदन मोहन झा,सीताराम चौधरी,राजीव चौधरी,बैद्यनाथ यादव,राजद प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव,युवा नगर अध्यक्ष राकेश नायक,पार्षद प्रतिनिधि भोलू यादव,मिठु खेडिया,गंगराम गोप,रवि कुमार राम, प्रखंड के सभी प्रखंड अध्यक्ष सिंहवाड़ा बसी अहमद,बेनीपुर नीलांबर यादव,राज नारायण यादव,अजय यादव,सतीश चौपाल,मलिक मुखिया,पवन यादव,सुबंश यादव,मुकेश कुमार निराला,पूनम मणि शर्मा,गीता देवी,रमा शंकर शर्मा,मिथिलेश सहनी,भोला सहनी,गणेश भारती,विनोद मिश्रा,ऋषि मिश्रा,रामनिवास प्रसाद,राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य सहित प्रकोष्ठ के सभी अध्यक्ष मौजूद थे।