वीआइपी सुप्रीमो के पिता की हत्या में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोग पुलिस की हिरासत में ,पूछताछ जारी।
वीआइपी सुप्रीमो के पिता की हत्या में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोग पुलिस की हिरासत में ,पूछताछ जारी।
वीआइपी सुप्रीमो के पिता की हत्या में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार लोग पुलिस की हिरासत में ,पूछताछ जारी।
दरभंगा /
दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में पुलिस चार लोंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हे ,उम्मीद जतायी जा रही हे कि मामले का शीघ्र उदभेदन कर लिया जाएगा।.
वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक मृतक जीतन सहनी के घर के पास लगे cctv से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30-11:00 बजे के बीच 4 लोग घर के अंदर प्रवेश किये और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए। इन लोगों को चिन्हित कर डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात्रि में घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसा उधार लिया था, तथा इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी मृतक के पास लोन की सिक्युरिटी के रूप में रखी हुई थी जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में गए थे।
इनमें दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी जिसमे दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी।
एवं अभी कई बिंदुओं पर जांच जारी है।
अगर आप किसी भी ट्रेन के फर्स्ट क्लास बोगी में सफर कर रहें हे तो हो जाएं सावधान ,इस केबिन में सवार व्यक्ति भी हो सकता हे चोर ? अवध आसाम एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रही माँ -बेटी के ट्रॉली से दस लाख रुपये गहने की हुई चोरी ,चार दिन बीत जानें के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं ?
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या में स्थानीय पुलिस पर रखें भरोसा ,मामले का जल्द होगा उदभेदन :मदन सहनी , मुकेश सहनी के पिता की हत्या ,चिंतनीय विषय : पप्पू यादव