मधुबनी: सर्रा गांव के भोगेन्द्र झा व रीता रानी देवी के पुत्र
मनीष कुमार झा ने सीए की परीक्षा पास कर गांव समाज का
मान बढ़ाया है। उन्होंने कोलकाता की एक कंपनी में काम करते
हुए सीए की तैयारी की। अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई
अमित, सुमित, दादा पशुपति झा व गुरुजनों को देते हैं। पूर्व
एमएलए प्रत्याशी मनोज झा, जीतन झा, नागेंद्र झा, श्रीमोहन
झा, संतोषी झा, अरुण झा आदि ने उज्ज्वल भविष्य की
अगला कामना की है। सफलता से गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है।
