बेनीपट्टी| बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के शिवनगर गांव के गोविंद झा के पुत्र ऋषिकेश झा ने सीए की परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ऋषिकेश ने कोलकाता में रहकर सीए की तैयारी की थी और अपने कठिन परिश्रम के बदौलत सफलता हासिल की है। ऋषिकेश ने फाउंडेशन कोर्स में 400 अंकों में 260, इंटरमीडिएट स्तर के कोर्स में 800 में 535 एवं फाइनल कोर्स में 700 में 407 अंक हासिल किया है।

ऋषिकेश झा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। छात्र की इस सफलता पर पूरे पारिवारिक सदस्यों के बीच हर्ष का माहौल है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार झा, मुखिया मंजू देवी, मैरीन चीफ इंजीनियर विनोद शंकर झा लड्डू, पैक्स अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल आदि ने बधाई दी है।