सिंहवाड़ा के थानाध्यक्ष की नजर से नहीं बच पाएंगे कोई भी शरारती तत्व ,बाजार से लेकर गांवो तक मुहर्रम पर रहेगी कड़ी निगरानी।

सिंहवाड़ा संवाददाता /दरभंगा :
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने को लेकर सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने रविवार को थाना क्षेत्र के मनिकौली पंचायत के चकदरगाह में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों और मुहर्रम कमिटी के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की।
बैठक में थाना अध्यक्ष ने लोगो को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा की किसी भी सूरत में पर्व के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगो को बख्शा नही जाएगा। पुलिस लगातार आसामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए है। ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कारवाई भी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने मोहर्रम कमिटी के भी सदस्य से कहा की तमाम हुरदंगियो और आसमाजिक तत्वों को लिस्ट थाना पर जमा करे वही पूर्व में घटित हुई घटना को ध्यान में रखते हुए भी कई बिंदुओं पर पुलिस ने ग्रामीणों से गहनता से विचार किया मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिवशंकर साह के अलावे कई ग्रामीण और मुहर्रम कमिटी के सदस्य मौजूद थे।