प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान बीडीओ अनुपम कुमार को स्थानांतरण के उपरांत पाग चादर से सम्मानित कर विदाई दी गई। निवर्तमान बी डी ओ अनुपम कुमार निदेशक डी आर डी ए औरंगाबाद के पद पर पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण किया गया है। समारोह में गंगौली के मुखिया शंकर मिश्र,बी पी आर ओ अशोक कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमित कुमार तथा प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे। विदाई के दौरान लोगों ने निवर्तमान बीडओ को एक सक्षम अधिकारी बताते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट की।दूसरी ओर नव पदस्थापित बी डी ओ दुनियां लाल यादव ने अपना योगदान गत 12 जुलाई को कर लिया है।निवर्तमान बी डी ओ अनुपम कुमार द्वारा उन्हें कार्यभार सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।