इंटरमीडिएट नामांकन नियमावली में हो बदलाव :निरंजन प्रसाद यादव
दरभंगा /
उघरा महपारा पंचायत के मुखिया निरंजन प्रसाद यादव ने बिहार के शिक्षा मंत्री को 11 वीं के नामांकन नियमावली में बदलाव करने हेतु पत्र लिखा है।इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि जिस प्रकार अभी नामांकन लिया जा रहा है उससे छात्र एवं अभिभावक दोनों मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहें हैं। जब पंचायत स्तर पर सरकार के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय खोले गए हैं तो ऐसे में दुर दराज में बच्चों के नामांकन के लिये बाध्य करना किसी भी दृष्टिकोण से बाल हित में नहीं है इस तरह के तुगलकी फरमान से बिहार में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होगा फलस्वरूप बच्चे पढ़ाई छोड़ भी सकते हैं । सरकार को चाहिए की अविलंब इस तरह के आदेश को निरस्त करें एवं जिस विद्यालय से बच्चे 10 वा पास किया है उस विद्यालय में 11 वीं में नामांकन हेतु प्राथमिकता देने की व्यवस्था की जाय ।