अखाड़ा जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा दिखाने के विडिओ वायरल के जांच के बाद दो लोंगों पर हुई प्राथमिकी।

दरभंगा /

मुहर्रम पर्व में निकाले गए जुलुस एवं अखाड़ों में झंडे फहराने को लेकर नगर थाना में दो व्यक्तियों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज की गई हैं

मुहर्रम की पहली मिट्टी लाने के लिए निकली गई अखारा जुलुस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने का विडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुआ था ,उक्त घटना को लेकर नगर थाना में सनहा दर्ज की गई थी।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में स0अ0नि0 महेश कुमार पासवान से घटना की जांच करायी गयी एवं जांच पदाधिकारी स0अ0नि0 महेश कुमार पासवान द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर आज दिनांक 13जुलाई 24 को नगर थाना में दो व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया हैं। अग्रिम कारवाई की जा रही हैं