राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने स्पोर्ट्स हब दुकान का किया शुभारंभ

दरभंगा : /

एम एल एकेडमी के निकट बुधवार को स्पोर्ट्स हब दुकान का उदघाटन किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का उदघाटन किया। उद्घाटन के उपरांत राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि स्पोर्ट्स दुकान के खुलने से खिलाड़ियों सहित स्पोर्ट्स से जुड़ी सामग्री खरीदने में लोगों को काफी सहूलियत होगी। लोग अच्छे स्पोर्ट्स सामग्री खरीदने के लिए खिलाड़ियों को दूरी तय करना पड़ता था। इसके खुलने से लोगों को आसानी से सामान उपलब्ध हो सकेगा। स्पोर्ट्स हब दुकान के संचालक अभिजीत सिन्हा ने कहा कि यहां सस्ते दर पर स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी समान उपलब्ध कराए जाएंगे।