भाकपा-माले ने बनाया आंदोलनों का ऐक्शन प्लान,चार महीने का पैकेज

हक दो-वादा निभाओ’नाम से होगा यह अभियान,चलेगा जनसंवाद :

दरभंगा

भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा की विगत दिनों आरा में हुई राज्य कमिटी की बैठक से पार्टी ने चार महीनों के लिए धारावाहिक आंदोलन का एक ऐक्शन प्लान तैयार किया है। इस अभियान का नाम होगा-हक दो-वादा निभाओ.अभियान जाति सर्वेक्षण के उपरांत चिन्हित किए गए 94 लाख गरीब परिवारों को सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये की सहायता राशि पर फोकस होगा और इसे आंदोलन का मुद्दा बनाया जाएगा। पार्टी के चौतरफा विस्तार और इसमें नई ऊर्जा भरने के लिए जुलाई अभियान का आह्वान किया गया है। नए सदस्यों की भर्ती पर जोर होगा। पार्टी के पहले महासचिव चारू मजूमदार के शहादत दिवस 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक सभी ब्रांचों की बैठक होगी। इस मौके पर गांव-गांव झंडे फहराये जाएंगे। पार्टी के मुखपत्र समकालीन लोकयुद्ध की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। ‘हक दो-वादा निभाओ’अभियान के मुद्दे होंगे,हर गरीब परिवार को दो लाख रुपये का अनुदान,भूमिहीन परिवारों के लिए 5 डिसमिल आवासीय जमीन,सबको पक्का मकान व 200 यूनिट मुफ्त बिजली,किसानों के लिए एमएसपी,सिंचाई साधन व कृषि विकास,स्कीम वर्कर्स और महिलाओं के सवाल,युवाओं के लिए रोजगार,पलायन का सवाल,शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,ग्रामीण विकास के अन्य सवाल,लोकतंत्र व संविधान से जुड़े सवाल गरीब परिवारों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की दिशा में सरकार के प्रयास नाकाफी हैं। सरकार ने आय प्रमाण पत्र का झमेला बना रखा है.स्थानीय प्रशासन 72000 रुपये.सालाना का आय प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। इसका मतलब है कि जरूरतमंदों को सही अर्थों में इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.आय प्रमाण पत्र को लेकर हम अगस्त के महीने में व्यापक आंदोलन में जाएंगे। सितंबर-अक्टूबर महीने में सभी उपर्युक्त 7 मुद्दों पर गांव-गांव जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है.नवंबर में प्रखंड मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन होगा।अभियान के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में डालने के सवाल को भी प्रमुखता से उठाया  जाएगा.इसकी शुरूआत 16 जुलाई को पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन से होगा। तथा इसी संदर्भ में 21 जुलाई को दरभंगा जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा।